पांच जिला अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड,810 पदों पर होगी भर्ती:कैबिनेट ने दी मंजूरी

Updated on 23-10-2025

मोहन कैबिनेट ने प्रदेश के पांच जिला अस्पतालों में बेड बढ़ाने और 810 नए पद सृजित करते हुए स्टाफ की भर्ती को मंजूरी दी है। साथ ही किसानों को सहकारी बैंकों के माध्यम से जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देने की योजना को जारी रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही री-डेंसिफिकेशन पॉलिसी में संशोधन को भी मंजूरी दी गई है। यानी अब जितनी जमीन दी जाएगी उसका सौ फीसदी डेवलपमेंट किया जाएगा।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि कैबिनेट ने पांच जिलों (टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर और डिंडोरी) के जिला अस्पतालों में बेड बढ़ाने को मंजूरी दी है। इसके लिए कैबिनेट ने मेडिकल स्टाफ के 810 नए पद सृजन का फैसला लिया है।

इन्हें मिलाकर इन अस्पतालों में नियमित 543 पद, संविदा के 400 और आउटसोर्सिंग के 263 पदों को भरा जाएगा। इस पर 39.50 करोड़ का वार्षिक खर्च आएगा। इस फैसले के बाद टीकमगढ़ में 300 बिस्तर का अस्पताल 500 बिस्तर का होगा। श्योपुर का जिला अस्पताल 200 से 300 बेड का होगा। नीमच का अस्पताल 200 से 400 बेड का होगा। सिंगरौली में जिला अस्पताल 200 से 400 बेड का हो जाएगा। डिंडोरी में 100 बेड का अस्पताल 200 बेड का हो जाएगा।

री-डेंसिफिकेशन पालिसी में संशोधन को मंजूरी

डिप्टी सीएम शुक्ला ने बताया कि बैठक में री-डेंसिफिकेशन पालिसी- 2022 में संशोधन को मंजूरी दी है। अब तय हुआ है कि निर्वर्तन (जमीन ऑक्सन में देने की प्रक्रिया) में ऑक्सन होने वाली जमीन पर पूरी राशि से विकास किया जाएगा। अभी तक कलेक्टर गाइड लाइन के आधार पर 100 प्रतिशत ऑक्सन होता था।

इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि जिस शहर की जमीन री-डेंसिफिकेशन में निर्वर्तन होगी, उससे विकास कार्य तेज होंगे। अब री-डेंसिफिकेशन में दी गई जमीन के बदले 100 प्रतिशत के आधार पर प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे। अभी तक ऐसी जमीन पर 60 प्रतिशत राशि से काम होता था और अब 100 प्रतिशत राशि से कार्य होंगे।

कैबिनेट ने यह मंजूरी भी दी

  • सहकारी बैंकों के माध्यम से जीरो प्रतिशत ब्याज पर जो लोन 2012-13 से दिया जा रहा है, उसे 2025-26 में बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है. तीन लाख तक का लोन मिलता है और 30 हजार करोड़ तक का लोन दिया जाएगा।
  • सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल हासिल करने के लिए अच्छा परफार्म करने वाले जिलों को सम्मानित करने का फैसला भी कैबिनेट ने लिया है। जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, लैंगिक समानता पर काम होगा।
  • सागर के मालथौन में एक न्यायालय की स्थापना को मंजूरी देते हुए पदों को मंजूरी दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

भोपाल, मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है। बीती रात प्रदेश के ग्वालियर समेत 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज…
ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
मध्यप्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के​​ लिए जारी की सूची:269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और सेवा पदक

भोपाल, केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए अति-उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक देने के लिए मप्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की।…
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के​​ लिए जारी की सूची:269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और सेवा पदक
मध्यप्रदेश

सेना की भर्ती रैली ग्वालियर में कराने की तैयारी:वैकेंसी दोगुनी - अग्निवीर के1800 पद, नोटिफिकेशन जल्द

ग्वालियर, सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे ग्वालियर-चंबल अंचल के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना इस बार भर्ती का दायरा बढ़ाने जा रही है। करीब एक लाख…
सेना की भर्ती रैली ग्वालियर में कराने की तैयारी:वैकेंसी दोगुनी - अग्निवीर के1800 पद, नोटिफिकेशन जल्द
मध्यप्रदेश

सरकारी बंगलों में अवैध कब्जा तो दस गुना लगेगी पेनाल्टी

भोपाल, राजधानी के चार ईमली, 74 बंगले, 45 बंगले, प्रोफेसर कालोनी समेत अन्य स्थानों पर सरकारी बंगलों में रहने वाले पूर्व मंत्रियों, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, राजनीतिक दलों के…
सरकारी बंगलों में अवैध कब्जा तो दस गुना लगेगी पेनाल्टी
मध्यप्रदेश

गेम के चक्कर में फांसी…फ्री-फायर में ‘प्रो’ दिखने का प्रेशर

भोपाल, भोपाल के पिपलानी इलाके में 14 वर्षीय छात्र अंश साहू की आत्महत्या के बाद जो तस्वीर सामने आ रही है, वह केवल एक हादसे की नहीं, बल्कि बच्चों को घेरते…
गेम के चक्कर में फांसी…फ्री-फायर में ‘प्रो’ दिखने का प्रेशर
मध्यप्रदेश

2.27 लाख नोटिसों के बाद मची अफरा-तफरी, अब बीएलओ घर आकर करेंगे सत्यापन

भोपाल। राजधानी की सातों विधानसभा सीटों की मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के अभियान में अचानक आई तकनीकी और तार्किक विसंगतियों ने जिला निर्वाचन कार्यालय का गणित बिगाड़ दिया है। पहले…
2.27 लाख नोटिसों के बाद मची अफरा-तफरी, अब बीएलओ घर आकर करेंगे सत्यापन
मध्यप्रदेश

बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्य प्रदेश आएंगे आठ चीते, असम से जंगली भैसा भी लाने की तैयारी

भोपाल। बोत्सवाना से 28 फरवरी को आठ चीते मध्य प्रदेश लाए जाएंगे। चीतों के पुनर्स्थापन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं…
बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्य प्रदेश आएंगे आठ चीते, असम से जंगली भैसा भी लाने की तैयारी
मध्यप्रदेश

दूषित जल और कफ सीरप से मौतों के मामले में स्थगन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

 भोपाल। भले ही 16 फरवरी से प्रारंभ हो रहा विधानसभा का बजट सत्र 12 दिन का है, लेकिन कांग्रेस इसमें भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस बार परंपरागत…
दूषित जल और कफ सीरप से मौतों के मामले में स्थगन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में फिर गर्माया राजनीतिक नियुक्तियों का मामला, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से की चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बुधवार को दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल फिर तेज हो गई है। दोनों…
मध्य प्रदेश में फिर गर्माया राजनीतिक नियुक्तियों का मामला, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से की चर्चा
मध्यप्रदेश