भोपाल मंडल बनेगा बिजली उत्पादन का केंद्र, 2.22 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट

Updated on 15-01-2026

 भोपाल: भारतीय रेलवे ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत रेलवे स्टेशन भवनों, सर्विस बिल्डिंगों, कार्यालयों और तकनीकी परिसरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे ये भवन केवल बिजली उपभोक्ता नहीं रहेंगे, बल्कि मिनी पावर स्टेशन के रूप में कार्य करेंगे।

2.22 करोड़ की लागत, ई-टेंडर जारी

इस परियोजना पर लगभग 2.22 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा इसके लिए ई-टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार का चयन कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना पूरी तरह भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू की जाएगी।

छह माह में पूरा होगा कार्य

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चयनित ठेकेदार को यह कार्य छह महीने के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय-सीमा के तहत उच्च गुणवत्ता के सोलर पैनल और तकनीकी मानकों का पालन किया जाएगा, ताकि लंबे समय तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

बिजली उपयोग और पर्यावरण लाभ

इन सोलर पावर प्लांटों से उत्पादित बिजली का उपयोग रेलवे स्टेशन की लाइटिंग, कार्यालयों, वेटिंग हाल, सर्विस बिल्डिंगों, तकनीकी कक्षों और अन्य आवश्यक कार्यों में किया जाएगा। इससे पारंपरिक बिजली आपूर्ति पर निर्भरता कम होगी और बिजली खर्च में उल्लेखनीय बचत संभव होगी। साथ ही, सोलर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

1.07 मेगावाट का नया सोलर प्लांट

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 1.07 मेगावाट क्षमता का एक नया रूफटॉप सोलर प्लांट रेस्को मोड पर लगाया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत करीब 4.5 करोड़ रुपये है, जिसे संबंधित फर्म वहन करेगी। इससे सालाना लगभग 13 लाख यूनिट बिजली उत्पादन की उम्मीद है।

25 वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी

इस सोलर परियोजना का संचालन और रखरखाव अगले 25 वर्षों तक संबंधित फर्म द्वारा किया जाएगा। परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया, साइट सर्वे, इंस्टालेशन, वायरिंग, ग्रिड कनेक्शन, टेस्टिंग और कमिशनिंग की स्पष्ट समय-सारिणी तय की गई है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह योजना आने वाले वर्षों में आर्थिक रूप से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

भोपाल, मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है। बीती रात प्रदेश के ग्वालियर समेत 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज…
ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
मध्यप्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के​​ लिए जारी की सूची:269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और सेवा पदक

भोपाल, केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए अति-उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक देने के लिए मप्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की।…
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के​​ लिए जारी की सूची:269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और सेवा पदक
मध्यप्रदेश

सेना की भर्ती रैली ग्वालियर में कराने की तैयारी:वैकेंसी दोगुनी - अग्निवीर के1800 पद, नोटिफिकेशन जल्द

ग्वालियर, सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे ग्वालियर-चंबल अंचल के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना इस बार भर्ती का दायरा बढ़ाने जा रही है। करीब एक लाख…
सेना की भर्ती रैली ग्वालियर में कराने की तैयारी:वैकेंसी दोगुनी - अग्निवीर के1800 पद, नोटिफिकेशन जल्द
मध्यप्रदेश

सरकारी बंगलों में अवैध कब्जा तो दस गुना लगेगी पेनाल्टी

भोपाल, राजधानी के चार ईमली, 74 बंगले, 45 बंगले, प्रोफेसर कालोनी समेत अन्य स्थानों पर सरकारी बंगलों में रहने वाले पूर्व मंत्रियों, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, राजनीतिक दलों के…
सरकारी बंगलों में अवैध कब्जा तो दस गुना लगेगी पेनाल्टी
मध्यप्रदेश

गेम के चक्कर में फांसी…फ्री-फायर में ‘प्रो’ दिखने का प्रेशर

भोपाल, भोपाल के पिपलानी इलाके में 14 वर्षीय छात्र अंश साहू की आत्महत्या के बाद जो तस्वीर सामने आ रही है, वह केवल एक हादसे की नहीं, बल्कि बच्चों को घेरते…
गेम के चक्कर में फांसी…फ्री-फायर में ‘प्रो’ दिखने का प्रेशर
मध्यप्रदेश

2.27 लाख नोटिसों के बाद मची अफरा-तफरी, अब बीएलओ घर आकर करेंगे सत्यापन

भोपाल। राजधानी की सातों विधानसभा सीटों की मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के अभियान में अचानक आई तकनीकी और तार्किक विसंगतियों ने जिला निर्वाचन कार्यालय का गणित बिगाड़ दिया है। पहले…
2.27 लाख नोटिसों के बाद मची अफरा-तफरी, अब बीएलओ घर आकर करेंगे सत्यापन
मध्यप्रदेश

बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्य प्रदेश आएंगे आठ चीते, असम से जंगली भैसा भी लाने की तैयारी

भोपाल। बोत्सवाना से 28 फरवरी को आठ चीते मध्य प्रदेश लाए जाएंगे। चीतों के पुनर्स्थापन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं…
बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्य प्रदेश आएंगे आठ चीते, असम से जंगली भैसा भी लाने की तैयारी
मध्यप्रदेश

दूषित जल और कफ सीरप से मौतों के मामले में स्थगन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

 भोपाल। भले ही 16 फरवरी से प्रारंभ हो रहा विधानसभा का बजट सत्र 12 दिन का है, लेकिन कांग्रेस इसमें भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस बार परंपरागत…
दूषित जल और कफ सीरप से मौतों के मामले में स्थगन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में फिर गर्माया राजनीतिक नियुक्तियों का मामला, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से की चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बुधवार को दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल फिर तेज हो गई है। दोनों…
मध्य प्रदेश में फिर गर्माया राजनीतिक नियुक्तियों का मामला, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से की चर्चा
मध्यप्रदेश