बिलासपुर SECR के बॉक्सिंग रिंग में चिकन-शराब पार्टी

Updated on 23-10-2025
बिलासपुर, बिलासपुर SECR जोन के बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर ने अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट किया, जहां शराब और कबाब परोसी गई। बर्थडे में पहुंचे अन्य अधिकारियों ने स्पोर्ट्स रिंग पर बैठकर खूब शराब पी और नॉनवेज बनाकर खाया। इस पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर खिलाड़ियों ने ऑब्जेक्शन लिया है।

खिलाड़ियों का कहना है कि जिस बॉक्सिंग रिंग की हम पूजा करते हैं, उसे अफसरों ने मयखाना बना दिया। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि खिलाड़ियों के मेट के ऊपर मछली-चिकन रखा हुआ है। बताया जा रहा है बिना अनुमति के जोन के स्पोर्ट्स प्रभारी ने बर्थ-डे सेलिब्रेट किया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले बिलासपुर रेलवे जोन के स्पोर्ट्स सेल प्रभारी श्रीकांत पहाड़ी ने अपना और साथी कोच देवेंद्र यादव का जन्मदिन बॉक्सिंग क्लब में मनाया था। इस बर्थ डे सेलिब्रेशन में दोनों अफसरों ने अपने साथी कोच और खिलाड़ियों को बुलाया था।

इस मौके पर सभी ने मछली फ्राई और चिकन बनाया, जिसके बाद जमकर बीयर और शराब पी। इस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें भी क्लिक कराई, जिन्हें कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

वायरल हो रही तस्वीरों में अधिकारी हाथ में शराब से भरी बोतल और गिलास दिखाते नजर आ रहे हैं। जिस पर खिलाड़ियों ने कमेंट किया है।

वायरल वीडियो पर खिलाड़ियों का कमेंट्स

रेलवे के एक खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर दैनिक भास्कर को फोटो शेयर किया है। उसने मैसेज में लिखा कि “खिलाड़ी जिस बॉक्सिंग रिंग की पूजा करते हैं, उसे खेल अधिकारियों ने मयखाना बना दिया। शराब पीने के बाद मौके पर नॉनवेज खाया।” स्पोर्ट्स ऑफिसर्स के इस आयोजन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है।

खिलाड़ियों के मेट को बनाया सेंटर टेबल

पार्टी के दौरान खेल अधिकारियों ने टेबल की जगह खिलाड़ियों के मेट का उपयोग किया। चारों तरफ कुर्सियां लगाई गईं और बीच में सेंटर टेबल की तरह मेट रख दिया। इसके ऊपर शराब से भरी गिलास, बीयर की बोतल और चखना रखा गया और घंटों तक पार्टी की गई।

पार्टी में बॉक्सिंग कोच भी शामिल

बॉक्सिंग रिंग में चल रही पार्टी में अलग-अलग खेलों के साथ बॉक्सिंग कोच नागू भी पहुंचे थे। इसके अलावा गर्ल्स कोच देवेंद्र यादव, असिस्टेंट कोच सुमित, बॉयज कोच श्रवण बिस्नोई, असिस्टेंट कोच नितिन साक्या, खिलाड़ी विकास ठाकुर और अन्य खेल विभाग के लोग पार्टी में शामिल थे।

सीनियर डीसीएम बोले- जांच कराई जाएगी

स्पोर्ट्स ऑफिसर्स के शराब और कबाब पार्टी की वायरल तस्वीर को लेकर रेलवे के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि बॉक्सिंग रिंग खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए है। यहां शराब पीना वर्जित है। इस तरह का कोई भी मामला सामने आने पर निश्चित रूप से इसकी जांच कराई जाएगी। जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले हेडमास्टर को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सस्पेंड कर दिया है। हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा स्कूल पहुंचने के बाद…
नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज गर्मी शुरू होने से पहले बिजली मेंटेनेंस और खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम जारी है। इसी कारण गुरुवार को शहर के…
रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित
छत्तीसगढ़

कोरबा में पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला:2 TI समेत 14 पुलिसकर्मी का तबादला

कोरबा, कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।तबादले…
कोरबा में पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला:2 TI समेत 14 पुलिसकर्मी का तबादला
छत्तीसगढ़

देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी को पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर लाठी-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, आरोपी ने पत्नी और उसके…
देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला
छत्तीसगढ़

शराब घोटाला...1 साल बाद रिहा हुए लखमा, फूल-मालाओं से स्वागत

रायपुर, शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं। लखमा के जेल से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं-नेताओं ने फूल…
शराब घोटाला...1 साल बाद रिहा हुए लखमा, फूल-मालाओं से स्वागत
छत्तीसगढ़

साउथ-बस्तर के जंगल में नक्सली एनकाउंटर, DVCM उधम सिंह ढेर

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के दौरान नक्सली कमांडर उधम सिंह को जवानों ने मार गिराया है। मौके से एक AK-47…
साउथ-बस्तर के जंगल में नक्सली एनकाउंटर, DVCM उधम सिंह ढेर
छत्तीसगढ़

850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना

रायपुर।भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 भक्तों से भरी स्पेशल…
850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में जुड़ा नया अध्याय

रायपुर। हनी बैजर भारत में बहुत ही सीमित क्षेत्रों में पाया जाता है और इसे दुर्लभ प्रजातियों में गिना जाता है। यह अपनी असाधारण बहादुरी, आक्रामक स्वभाव और मजबूत त्वचा…
छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में जुड़ा नया अध्याय
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक

सारंगढ़–बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिले के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों में लंबित विभागीय, समूह, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक…
कलेक्टर ने की जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक
छत्तीसगढ़