गौसंरक्षण से ही विकास संभव: भीमागोपनाथ गौशाला उद्घाटन में गूंजा संदेश

Updated on 15-01-2026

रायपुर। बेलटिकरी स्थित गोविन्द भीमागोपनाथ गौशाला का उद्घाटन समारोह श्रद्धा, भक्ति और व्यापक जनसहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में गौसेवा, जैविक कृषि और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय रहीं। विशिष्ट अतिथियों में बसना विधायक संपत अग्रवाल, महिला आयोग सदस्य एवं महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया और सारंगढ़ विधायक केरा बाई शामिल रहीं। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी और परम गौभक्त डॉ. अखिल जैन ने आशीर्वचन देते हुए गौसंरक्षण को राष्ट्र और समाज के लिए अनिवार्य बताया।

श्रीमती साय ने अपने उद्बोधन में गोभक्ति, धार्मिक आस्था और बच्चों में संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। विधायक अग्रवाल ने गोवंश से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए गौआधारित जीवन पद्धति को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से वातावरण अत्यंत गरिमामय रहा। कृषि एवं गौसेवा पर आयोजित सत्र में जैविक किसान अंतर्यामी प्रधान और अन्नपूर्णा महिला समिति की अध्यक्ष हरिता पटेल ने कहा कि गौवंश और कृषि के बिना समग्र एवं सतत विकास संभव नहीं है। 

प्रशिक्षण लेने वाले किसानों को मिला प्रमाण पत्र
डॉ. अखिल जैन ने किसानों को जैविक खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले किसानों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने बनवारी गौशाला सरायपाली में भी फसल अमृत बनाने की ट्रैनिंग दी। जैन ने कहा कि गोवंश संरक्षण और जैविक कृषि को बढ़ावा देना समाज का सामूहिक दायित्व है। प्रवास के दौरान डॉ. जैन ने जैविक किसान लक्ष्मीकांत प्रधान के खेतों का अवलोकन किया और सरायपाली में सुशील जैन के निवास पर नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला एवं विश्व की एकमात्र कामधेनु माता के दर्शन हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर अग्र शिरोमणि संस्था सरायपाली द्वारा डॉ. अखिल जैन का  सम्मान भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले हेडमास्टर को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सस्पेंड कर दिया है। हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा स्कूल पहुंचने के बाद…
नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज गर्मी शुरू होने से पहले बिजली मेंटेनेंस और खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम जारी है। इसी कारण गुरुवार को शहर के…
रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित
छत्तीसगढ़

कोरबा में पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला:2 TI समेत 14 पुलिसकर्मी का तबादला

कोरबा, कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।तबादले…
कोरबा में पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला:2 TI समेत 14 पुलिसकर्मी का तबादला
छत्तीसगढ़

देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी को पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर लाठी-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, आरोपी ने पत्नी और उसके…
देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला
छत्तीसगढ़

शराब घोटाला...1 साल बाद रिहा हुए लखमा, फूल-मालाओं से स्वागत

रायपुर, शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं। लखमा के जेल से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं-नेताओं ने फूल…
शराब घोटाला...1 साल बाद रिहा हुए लखमा, फूल-मालाओं से स्वागत
छत्तीसगढ़

साउथ-बस्तर के जंगल में नक्सली एनकाउंटर, DVCM उधम सिंह ढेर

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के दौरान नक्सली कमांडर उधम सिंह को जवानों ने मार गिराया है। मौके से एक AK-47…
साउथ-बस्तर के जंगल में नक्सली एनकाउंटर, DVCM उधम सिंह ढेर
छत्तीसगढ़

850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना

रायपुर।भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 भक्तों से भरी स्पेशल…
850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में जुड़ा नया अध्याय

रायपुर। हनी बैजर भारत में बहुत ही सीमित क्षेत्रों में पाया जाता है और इसे दुर्लभ प्रजातियों में गिना जाता है। यह अपनी असाधारण बहादुरी, आक्रामक स्वभाव और मजबूत त्वचा…
छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में जुड़ा नया अध्याय
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक

सारंगढ़–बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिले के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों में लंबित विभागीय, समूह, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक…
कलेक्टर ने की जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक
छत्तीसगढ़