एल्विश ने 3 साल पहले पूरे घर का लेआउट समझाया:बताया कि स्टूडियो और किस फ्लोर पर क्या बनेगा

Updated on 18-08-2025

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित जिस घर पर फायरिंग हुई, उसके बारे में सारी जानकारी एल्विश ने खुद ही दी थी। जिसमें घर का पूरा लेआउट शामिल था।

एल्विश ने 3 साल पहले अपने यूट्यूब चैनल पर घर का लाइव वीडियो जारी किया था। उस वक्त घर अंडर कंस्ट्रक्शन था। एल्विश यादव ने यहां तक बताया कि वह किस फ्लोर पर रहेगा।

रविवार तड़के साढ़े 5 बजे जब एल्विश के सेक्टर 57 स्थित घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई तो उस फ्लोर को भी निशाना बनाया गया, जिसमें एल्विश ने स्टूडियो बनाने की बात कही थी।

हालांकि एल्विश उस वक्त घर पर नहीं था, लेकिन गोलियां उसके घर के खिड़की, दरवाजों और घर की छत की सीलिंग तक पर जा लगीं। इस फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली।

भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी वजह एल्विश के सट्‌टेबाजी के एप को प्रमोट करना बताया और कहा कि इससे कई घर बर्बाद हो गए।

एल्विश ने घर के वीडियो में क्या-क्या बताया था...

  • आने जाने के रास्ते की जानकारी दी
  • एल्विश ने अपने घर तक पहुंच के तमाम रास्तों के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उसके सामने की गली आगे जाकर बंद हो जाती है। इसके बाद सामने सर्विसलेन है। उसके सामने ही फोर लेन रोड है। साथ ही यह भी बताया था कि उनका नया मकान दो साइड से ओपन है और एक साइड में पार्क है। शूटरों के लिए ये सारी जानकारी घर की भौगोलिक स्थिति को जानने के लिए काफी थी।
  • पहली मंजिल पर पेरेंट्स, दूसरी पर मैं रहूंगा
  •  इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग, पहली मंजिल पर पेरेंट्स और सेकेंड मंजिल पर एल्विश का स्टूडियो है, जहां वह अधिकतर समय वीडियो शूटिंग में बिताता है। जबकि तीसरी मंजिल डुप्लेक्स बनाई गई है, यानी तीसरी और चौथी मंजिल एक ही होती है, जो जॉइंट तरीके से बनाई गई है। यहां उसका ड्राइंग रूम है। मकान बनने के बाद कई वीडियो भी उसने शेयर किए थे।
  • फायरिंग के वक्त घर पर नहीं था एल्विश यूट्यूबर के घर फायरिंग के बाद एक CCTV फुटेज सामने आया। जिसमें चेहरा ढके और हेलमेट पहले 2 युवक भागते हुए आए। उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। ये गोलियां एल्विश के घर की बालकनी, दीवारों और खिड़की और दरवाजों पर लगीं। जिस वक्त फायरिंग हुई, एल्विश घर पर नहीं था। उसकी मां सुषमा यादव, पिता रामअवतार और केयरटेकर घर पर थीं।

    हालांकि घर के भीतर होने की वजह से उनकी जान बच गई। फायरिंग का पता चलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीमें तुरंत एल्विश के घर पहुंचीं और गोलियों के खोल जब्त कर जांच शुरू कर दी। पिता और पुलिस का कहना है कि एल्विश को पिछले दिनों किसी तरह की धमकी मिलने की कोई जानकारी नहीं है।

  • भाऊ गैंग ने लिखा- सोशल मीडिया के कीड़ों को वॉर्निंग एल्विश के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जो एल्विश यादव के घर गोली चली, वह नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने चलवाई है। इसको हमने अपना परिचय दिया है। सट्‌टे का प्रमोशन कर इसने कई घर बर्बाद कर दिए। सोशल मीडिया के कीड़ों को वॉर्निंग है कि जो सट्‌टे का प्रमोशन करते मिल गया, उसके पास गोली या कॉल कभी भी आ सकती है। जो भी सट्‌टे वाले हैं, वे तैयार रहें।

    3 फायरिंग केसों में एक नाम कॉमन- राव इंद्रजीत यादव इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले 3 फायरिंग केसों में सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने की पोस्ट में एक नाम कॉमन दिख रहा है। यह नाम राव इंद्रजीत यादव का है। दरअसल, पहले सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग हुई। फिर दिल्ली के फाइनेंसर को गुरुग्राम बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई।

    अब एल्विश के घर फायरिंग हुई। तीनों मामलों में जिम्मेदारी लेने की पोस्ट के अंत में हैशटैग राव इंद्रजीत यादव लिखा गया है। हालांकि ये कौन है, इसके बारे में किसी को पता नहीं है। पुलिस ने इतना जरूर कहा कि राव इंद्रजीत यादव फाजिलपुरिया पर फायरिंग कराने वाले सुनील सरधानिया और दीपक नांदल का साथी है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ग्रेटर नोएडा: पार्किंग में डॉगी ने की गंदगी, रोकने पर मालकिन भिड़ी; वायरल वीडियो पर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पेट डॉगी के गंदगी फैलाने का विवाद थाने तक पहुंच गया। मामले में आरोपी पेट डॉग मालकिन को गिरफ्तार किया गया है। मामला…
ग्रेटर नोएडा: पार्किंग में डॉगी ने की गंदगी, रोकने पर मालकिन भिड़ी; वायरल वीडियो पर गिरफ्तार
देश

देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़

मसूरी: देश भर से मसूरी आने वालों के लिए घंटों का जाम, खड़ी चढ़ाइयों पर रेंगती गाड़ियां और बरसात में बंद हो जाने वाले रास्ते, ये सब अब बीते दिनों की…
देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़
देश

चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, लखनऊ के युवक की मृत्यु के बाद सीएम योगी सख्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में पहले ही चाइनीज मांझे के…
चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, लखनऊ के युवक की मृत्यु के बाद सीएम योगी सख्त
देश

बिहार बनेगा चौथा राज्य, जहां 'ATM' से मिलेगा गेहूं और चावल, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य

पटना: बिहार में जल्द ही पैसे की तरह एटीएम से गेहूं, चावल निकलेगा। इससे राशन के लिए सरकारी दुकानों पर लगने वाली लाइनों से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही पब्लिश…
बिहार बनेगा चौथा राज्य, जहां 'ATM' से मिलेगा गेहूं और चावल, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य
देश

मुंबई में पाएं अपना घर! म्हाडा की 120 फ्लैट्स की लॉटरी, पहले आओ पहले पाओ से मौका, कैसे अप्लाई करें?

मुंबई: मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 120 फ्लैट्स…
मुंबई में पाएं अपना घर! म्हाडा की 120 फ्लैट्स की लॉटरी, पहले आओ पहले पाओ से मौका, कैसे अप्लाई करें?
देश

राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्‍यप, बाराबंकी हत्‍याकांड का सनसनीखेज खुलासा

बाराबंकी: भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप हत्‍याकांड में बाराबंकी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पता चला कि सुनीता कई सालों से राज मिश्रा संग लिव इन…
राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्‍यप, बाराबंकी हत्‍याकांड का सनसनीखेज खुलासा
देश

मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध

नई दिल्ली/इंफाल, मणिपुर में आज से विधानसभा का नया सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद बुलाया गया है।…
मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध
देश

UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद

नई दिल्ली, संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी किया है। आयोग ने इस बार 933 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है।…
UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद
देश

ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्‍मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को 70 साल की हो गईं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने उनको जन्‍मदिन की बधाई दी है। इस बीच, प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में…
ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्‍मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'
देश