रांची ED ऑफिस में जांच करने पहुंची झारखंड पुलिस:अधिकारियों पर पूछताछ के नाम पर मारपीट का आरोप

Updated on 15-01-2026

रांची के ED ऑफिस में झारखंड पुलिस जांच करने के लिए पहुंची है। दरअसल, ED पर एक व्यक्ति ने पूछताछ के नाम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

ED दफ्तर में सदर DSP और एयरपोर्ट थाना के प्रभारी मौजूद हैं। वहीं ED ने सुरक्षा के लिहाज से सेंट्रल पुलिस फोर्सेस को बुलाया है। रांची पुलिस की ओर से अब भी जांच चल ही रही है।

पेयजल विभाग के कर्मचारी ने दर्ज कराई FIR

रांची के चुटिया के संतोष कुमार ने प्रवर्तन ‎निदेशालय (ED) के दो अधिकारियों पर‎ मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज और‎ धमकी देने का आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट थाना‎ में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में ED‎ के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रतीक और असिस्टेंट शुभम ‎को नामजद आरोपी बनाया गया है।

संतोष‎ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वर्णरेखा शीर्ष‎कार्य प्रमंडल रांची में शहरी जलापूर्ति योजना‎ की राशि में से 20 करोड़ रुपए से अधिक का‎ घोटाला करने के आरोपी हैं।

PHED प्रमंडल ‎रांची में कार्यरत कैशियर संतोष कुमार को पूर्व‎ में रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी वे जमानत पर जेल से बाहर हैं। घोटाले के‎ इस मामले की जांच ED कर रही है।‎

जानिए, FIR की पूरी कहानी

इधर, संतोष की ओर से दर्ज प्राथमिकी के‎ अनुसार, संतोष को 12 जनवरी को सुबह 10‎ बजे ED कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश‎ मोबाइल फोन पर दिया गया था। वह सुबह ‎9.45 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे।

आरोप है कि‎ दोपहर करीब 1.35 बजे असिस्टेंट डायरेक्टर ‎प्रतीक ने उन्हें अपने केबिन में बुलाया, जहां पहले‎ से शुभम मौजूद थे। पूछताछ के दौरान उनसे ‎आरोप स्वीकार करने का दबाव बनाया गया। ‎मना करने पर दोनों अधिकारियों ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट की गई और गालियां दीं।

16 जनवरी को दोबारा पेश‎ होने के लिए जबरन लिखवाया‎‎

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि‎ उनसे 16 जनवरी को दोबारा ED कार्यालय ‎में पेश होने से संबंधित आवेदन जबरन‎ लिखवाया गया। रात 10.45 बजे तक‎ उन्हें कार्यालय में रोके रखा गया, ताकि वे‎ घटना की सूचना अपने परिवार, ‎वकील, थाना या मीडिया को न दे ‎सकें।

छोड़ते समय भी उन्हें और उनके ‎परिवार को जेल भेजने की धमकी दी गई। ‎इधर, एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला‎ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।‎

डंडे से हमला करने का आरोप, सिर पर छह टांके लगे‎

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने डंडे से संतोष पर हमला किया‎ और जान से मारने की नीयत से लगातार मारते हुए कहा कि अगर मर भी‎ जाओगे तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

मारपीट के कारण उनका सिर फट गया ‎और ज्यादा खून बहा। संतोष कुमार का आरोप है कि दोपहर करीब 2‎ बजे उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां सिर में छह टांके‎ लगे।

अस्पताल में भी उन्हें धमकाया गया कि डॉक्टर को चोट लगने की सच्चाई‎ न बताएं। नहीं तो उन्हें और उनके परिवार को जेल भेज दिया जाएगा। FIR के अनुसार, अस्पताल से लौटने के बाद उन्हें दोबारा ED कार्यालय ले जाया‎ गया, जहां सबूत मिटाने की नीयत से जबरन खून से सनी टी-शर्ट उतरवा कर‎ नई टी-शर्ट पहनाई गई। आरोप है कि इसके बाद उनसे घटना की रिपोर्ट लिखे एक ‎कागज पर जबरन दस्तखत कराए गए, जिसे उन्हें पढ़ने तक नहीं दिया गया।‎

18 दिसंबर, 2023 को सदर‎ थाना में दर्ज हुई FIR

संतोष कुमार के खिलाफ 18 ‎दिसंबर 2023 में रांची के सदर‎ थाने में FIR दर्ज हुई थी। उन‎ पर आरोप था कि उन्होंने मार्च ‎2020 में एलएंडटी कंपनी के फर्जी‎ बिल के आधार पर 2.17 करोड़‎ रुपए फर्जी खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसी केस के आधार ‎पर ED जांच कर रही है।‎



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ग्रेटर नोएडा: पार्किंग में डॉगी ने की गंदगी, रोकने पर मालकिन भिड़ी; वायरल वीडियो पर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पेट डॉगी के गंदगी फैलाने का विवाद थाने तक पहुंच गया। मामले में आरोपी पेट डॉग मालकिन को गिरफ्तार किया गया है। मामला…
ग्रेटर नोएडा: पार्किंग में डॉगी ने की गंदगी, रोकने पर मालकिन भिड़ी; वायरल वीडियो पर गिरफ्तार
देश

देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़

मसूरी: देश भर से मसूरी आने वालों के लिए घंटों का जाम, खड़ी चढ़ाइयों पर रेंगती गाड़ियां और बरसात में बंद हो जाने वाले रास्ते, ये सब अब बीते दिनों की…
देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़
देश

चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, लखनऊ के युवक की मृत्यु के बाद सीएम योगी सख्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में पहले ही चाइनीज मांझे के…
चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, लखनऊ के युवक की मृत्यु के बाद सीएम योगी सख्त
देश

बिहार बनेगा चौथा राज्य, जहां 'ATM' से मिलेगा गेहूं और चावल, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य

पटना: बिहार में जल्द ही पैसे की तरह एटीएम से गेहूं, चावल निकलेगा। इससे राशन के लिए सरकारी दुकानों पर लगने वाली लाइनों से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही पब्लिश…
बिहार बनेगा चौथा राज्य, जहां 'ATM' से मिलेगा गेहूं और चावल, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य
देश

मुंबई में पाएं अपना घर! म्हाडा की 120 फ्लैट्स की लॉटरी, पहले आओ पहले पाओ से मौका, कैसे अप्लाई करें?

मुंबई: मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 120 फ्लैट्स…
मुंबई में पाएं अपना घर! म्हाडा की 120 फ्लैट्स की लॉटरी, पहले आओ पहले पाओ से मौका, कैसे अप्लाई करें?
देश

राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्‍यप, बाराबंकी हत्‍याकांड का सनसनीखेज खुलासा

बाराबंकी: भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप हत्‍याकांड में बाराबंकी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पता चला कि सुनीता कई सालों से राज मिश्रा संग लिव इन…
राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्‍यप, बाराबंकी हत्‍याकांड का सनसनीखेज खुलासा
देश

मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध

नई दिल्ली/इंफाल, मणिपुर में आज से विधानसभा का नया सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद बुलाया गया है।…
मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध
देश

UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद

नई दिल्ली, संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी किया है। आयोग ने इस बार 933 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है।…
UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद
देश

ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्‍मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को 70 साल की हो गईं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने उनको जन्‍मदिन की बधाई दी है। इस बीच, प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में…
ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्‍मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'
देश