'पापा का कर्ज चुका दो', Akshay Kumar वोट डालने गए तो बच्‍ची ने लगाई गुहार, मदद मिली तो छू लिए पैर

Updated on 15-01-2026
गुरुवार को महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों में मतदान शुरू होने के साथ ही एक्टर अक्षय कुमार मुंबई में अपना वोट डालने के लिए निकले। मतदान केंद्र पर अक्षय कुमार से एक लड़की ने आर्थिक मदद मांगी और बताया कि उसके पिता भारी कर्ज में डूबे हुए हैं। अक्षय कुमार ने रुककर उनकी बात सुनी और अपना फोन नंबर उनकी टीम के साथ शेयर करने को कहा। एक्टर की इस बात ने फैंस का दिल जीत लिया है।

अक्षय कुमार उन पहले कुछ मशहूर हस्तियों में से थे जिन्होंने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में अपना वोट डाला। मतदान केंद्र से निकलते समय उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफरों से बात की।

अक्षय कुमार के पैर छूने लगी लड़की

अक्षय कुमार ने कहा, 'आज वो दिन है जब रिमोट कंट्रोल हमारे हाथों में आएगा। मैं सभी मुंबईवासियों से वोट देने की अपील करता हूं।' जैसे ही वो अपनी कार की ओर बढ़े, एक फीमेल फैन उनके पीछे-पीछे आई और पैसे मांगने के लिए उनके पास पहुंची। उसने कहा, 'पापा बहुत बड़े कर्ज में हैं, प्लीज उन्हें इससे बाहर निकाल दें।' लड़की ये कहते ही अक्षय के पैर छूने लगी।

अक्षय कुमार ने फैन को उठाया

अक्षय ने फैन की भावुक विनती को अनसुना नहीं किया। उन्होंने उससे अपने टीम के किसी मेंबर को अपना फोन नंबर देने को कहा। वो लड़की बाद में एक्टर के पैर छूने के लिए झुकती हुई दिखाई दी। लेकिन अक्षय ने उसे ऐसा करने से रोकते हुए कहा, 'बेटा ऐसा मत कर।'

लोगों का दिल जीत रहा अक्षय कुमार का नेक काम

इस पल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सलमान खान और अक्षय कुमार बहुत बड़े दिल के हैं। वहीं दूसरे ने लिखा,- वाह! अक्षय कुमार सर, बहुत बढ़िया काम। एक ने आगे कहा- बड़े दिल वाले। वहीं दूसरे ने लिखा- किसी की मदद करना ही तो हीरोपंती कहते हैं। एक ने लिखा- अक्की का दिल कितना साफ है। दूसरे ने कहा- वे लीजेंड हैं, और इसका एक कारण है।

महाराष्ट्र में BMC चुनाव

महाराष्ट्र में गुरुवार, 15 जनवरी को राज्य भर के 29 नगर निगमों के लिए मतदान हो रहा है। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पर खास ध्यान है, जिसका मुख्य कारण इसका 74,400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट है। राज्य भर में 893 वार्डों और 2,869 सीटों पर सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान हो रहा है, जिसमें 3.48 करोड़ मतदाता और 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं।

हेमा मालिनी ने लोगों से की गुजारिश

सुनील शेट्टी, गुलजार और नाना पाटेकर जैसी हस्तियां वोट डालने पहुंचीं। बीएमसी चुनाव में अपना वोट डालने के बाद, हेमा मालिनी ने एएनआई को बताया, 'मैं सभी से बाहर आकर वोट डालने का आग्रह करती हूं। ठीक वैसे ही जैसे मैं आज सुबह वोट डालने आई थी। अगर आप मुंबई में सुरक्षा, प्रगति, साफ हवा और गड्ढों से मुक्त सड़कें चाहते हैं, तो हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी और वोट देना होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

Dhurandhar 2 की OTT पर बमफाड़ डील, रणवीर सिंह की फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही तोड़ा अपना रेकॉर्ड

एक तरफ जहां सिनेमाघरों में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने कमाई के रेकॉर्ड्स जमकर तोड़े हैं वहीं ओटीटी पर भी ये फिल्म बवाल काट रही है। केवल भारत ही…
Dhurandhar 2 की OTT पर बमफाड़ डील, रणवीर सिंह की फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही तोड़ा अपना रेकॉर्ड
मनोरंजन

'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज डेट: देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर, फिर आ रहे कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी…
'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज डेट: देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर, फिर आ रहे कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित
मनोरंजन

सिंगर Talwiinder ने आख‍िरकार कुबूली 'प्‍यार' की बात, Disha Patani से 5 साल छोटे हैं कथ‍ित बॉयफ्रेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हाल ही में सिंगर और रैपर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आईं। नूपुर सेनन की शादी में दोनों एक साथ…
सिंगर Talwiinder ने आख‍िरकार कुबूली 'प्‍यार' की बात, Disha Patani से 5 साल छोटे हैं कथ‍ित बॉयफ्रेंड
मनोरंजन

रणबीर कपूर की सीक्वल की शूटिंग कब हो रही शुरू? दो हमशक्लों के बीच होने वाला है हिंसक खेल

साल 2023 में बड़े पर्दे पर तूफान मचाने वाली रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' के अगले पार्ट का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। संदीप रेड्डी वांगा की…
रणबीर कपूर की सीक्वल की शूटिंग कब हो रही शुरू? दो हमशक्लों के बीच होने वाला है हिंसक खेल
मनोरंजन

दिल लगाना मना था: 3 मिनट 25 सेकेंड का गाना जिसे दो बच्चों ने गाया, सबकी जुबान पर ऐसा छाया, 3 करोड़ व्यूज पार

सबसे दर्दनाक दिल टूटना धोखा या झूठ से नहीं होता। बल्कि तब होता है जब आप जानते थे कि यह एक गलत फैसला था, फिर भी आप प्यार में पड़…
दिल लगाना मना था: 3 मिनट 25 सेकेंड का गाना जिसे दो बच्चों ने गाया, सबकी जुबान पर ऐसा छाया, 3 करोड़ व्यूज पार
मनोरंजन

जेल में कैद Vikram Bhatt पर अब कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर ने लगाया बकाया पैसे नहीं चुकाने का आरोप

फिल्‍ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट जहां एक ओर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में अभी भी जेल में कैद हैं, वहीं अब उन पर एक और…
जेल में कैद Vikram Bhatt पर अब कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर ने लगाया बकाया पैसे नहीं चुकाने का आरोप
मनोरंजन

'वड़ा पाव गर्ल' को पति ने दी धमकी, कहा- तू चाहे जिसके साथ घूम, दुकान का एक्सेस कभी नहीं मिलेगा

'बिग बॉस ओटीटी 3' से चर्चा में आईं 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित इन दिनों विवादों में घिरी हैं। दरअसल उनकी शादीशुदा लाइफ में ऐसा तूफान आया है जिसका ड्रामा…
'वड़ा पाव गर्ल' को पति ने दी धमकी, कहा- तू चाहे जिसके साथ घूम, दुकान का एक्सेस कभी नहीं मिलेगा
मनोरंजन

जीनत अमान ने दिखाया बॉलीवुड का डार्क साइड, धर्मेंद्र को छेड़ने वाले वीडियो पर कहा- मैं भी इसका हिस्सा रही

गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर अक्सर फैन्स से रूबरू होती हैं। वो अपनी पुरानी फिल्मों के सीन, किस्से-कहानियां अपने फैन्स और नए जमाने…
जीनत अमान ने दिखाया बॉलीवुड का डार्क साइड, धर्मेंद्र को छेड़ने वाले वीडियो पर कहा- मैं भी इसका हिस्सा रही
मनोरंजन

अरिजीत के संन्‍यास के बाद अभ‍िजीत सावंत का खुलासा- सिंगर्स फ्री में गाने के लिए किए जाते हैं मजबूर

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास की घोषणा के बाद से ही, सिनेमा की दुनिया में सिंगर्स को मिलने वाले मेहनताना को लेकर नई बहस छ‍िड़ गई है। अब…
अरिजीत के संन्‍यास के बाद अभ‍िजीत सावंत का खुलासा- सिंगर्स फ्री में गाने के लिए किए जाते हैं मजबूर
मनोरंजन