पुलिस का दावा- ज्योति ने कश्मीर डैम के वीडियो बनाए:गिरफ्तारी की भनक लग गई थी, डेटा डिलीट किया; हिसार कोर्ट ने फिर जेल भेजा

Updated on 18-08-2025

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की आज (18 अगस्त) हिसार कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में फिर जेल भेज दिया।

ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा- 25 अगस्त को ज्योति की कोर्ट में फिजिकल पेशी होगी, जिसमें उसे चार्जशीट की कॉपी सौंपी जाएगी।

हिसार पुलिस ने 14 अगस्त को कोर्ट में ज्योति के केस की 2500 पन्नों की चार्जशीट सौंपी थी। जिसमें पुलिस ने जांच के आधार पर जासूसी के सबूत होने के दावे किए हैं।

जांच से जुड़े पुलिस सूत्रों से कई अहम खबरें सामने आई हैं। हालांकि चार्जशीट की कॉपी अभी किसी को नहीं मिली है, इस वजह से औपचारिक तौर पर पुलिस के दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी दावा किया गया है कि ज्योति लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों और एजेंटों के संपर्क में थी। ज्योति ने भारत में संवेदनशील जगहों के न केवल वीडियो बनाए बल्कि उनको पाकिस्तानी एजेंटों को शेयर भी किया।

ज्योति ने कश्मीर में डैम के वीडियो शूट किए थे। यह डैम भारत के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। हालांकि ज्योति ने कौन से डैम के वीडियो बनाए, अभी इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।

पुलिस ने दावा किया है कि ज्योति के वीडियो से पाकिस्तानी एजेंट्स ने कश्मीर में बन रहे डैम की लोकेशन हासिल की थी। ज्योति कश्मीर में ज्यादा से ज्यादा जगहों पर ट्रैवल करती थी। पुलिस का दावा है कि यह टूर वह ISI एजेंटों के कहने पर करती थी।

पुलिस सोर्सेज से चार्जशीट को लेकर ये अहम खुलासे हुए...

  • ज्योति ने गिरफ्तारी से पहले ही कुछ डेटा डिलीट किया
  •  चार्जशीट को लेकर जांच का हिस्सा रहे एक अधिकारी ने बताया कि ज्योति काफी शातिर है और वह सवालों के सीधे जवाब नहीं देती। यहां तक कि गिरफ्तारी का उसे पहले ही आभास हो गया था, इसलिए उसने कुछ डेटा डिलीट कर दिया था।
  • गिरफ्तारी की सूचना मिली थी, भागने से पहले पकड़ी गई
  •  गिरफ्तार होने की सूचना उसको पाकिस्तानी एजेंटों ने ही पहुंचाई। लेकिन, ज्योति के भागने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया। ज्योति ने जो डेटा डिलीट किया उसमें से कुछ रिकवर कर लिया गया है, लेकिन कुछ रिकवर होना बाकी है। ज्योति ने डिलीट डेटा के बारे में पूछताछ में कुछ नहीं बताया।
  • राजस्थान में आर्मी कैंप के वीडियो भी पहुंचाए
  • ज्योति ने न केवल कश्मीर डैम के वीडियो बनाए बल्कि राजस्थान के बॉर्डर एरिया में जाकर सैन्य शिविरों के भी वीडियो पाकिस्तानी एजेंटों तक पहुंचाए। वह लगातार पाकिस्तानी एजेंटों से बातचीत करती थी।
  • इंडियन ट्रैवल एडवाइजरी का उल्लंघन किया
  •  पुलिस का दावा है कि ज्योति को पाकिस्तान यात्रा से पहले ही ट्रैवल एडवाइजरी बता दी गई थी। इसके बावजूद ज्योति ने उसका उल्लंघन किया। पाकिस्तानी एजेंटों से नंबर शेयर किए। उनसे मीटिंग भी की।
    • 4 पाकिस्तानी एजेंटों से लगातार टच में थी ज्योति
    •  पुलिस का दावा है कि ज्योति के मोबाइल फोन से पाकिस्तान उच्चायोग के अफसर एहसान-उर-रहीम दानिश अली के साथ व्यापक बातचीत का पता चला है। इसके अलावा आईएसआई के गुर्गे शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लों के साथ नियमित संपर्क का भी पता चला है।
    • चार्जशीट में पहलगाम हमले से पहले विजिट का जिक्र
    •  पुलिस सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में ज्योति के पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान यात्रा और वहां उसके द्वारा बनाए गए वीडियो का भी जिक्र है। सूत्रों ने बताया कि एसआईटी अभी भी जांच जारी रखे हुए है और उम्मीद है कि जांच पूरी होने पर पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
    • फॉलोअर बढ़ाकर ज्योति की मदद करते थे पाकिस्तानी एजेंट
    •  पुलिस का दावा है कि पाकिस्तान में आईएसआई के एजेंटों ने ज्योति के खातों में रकम जमा नहीं करवाई बल्कि वह ज्योति की मदद के लिए उसके चैनल "ट्रैवल विद जो" को प्रमोट करवाते थे। उसे टूर स्पॉन्सर करवाने में मदद करवाते थे। इसी से ज्योति की कमाई होती थी। पाकिस्तान में ज्यादा से ज्यादा ज्योति के वीडियो लाइक, सब्सक्राइब और शेयर करवाए जाते थे। ज्योति के विदेशी टूर स्पॉन्सर कैसे हुए, अभी एसआईटी इसको लेकर जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि यह टूर पाकिस्तान की ओर से स्पॉन्सर करवाए गए थे। बदले में वह ज्योति से भारत में जासूसी करवाते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ग्रेटर नोएडा: पार्किंग में डॉगी ने की गंदगी, रोकने पर मालकिन भिड़ी; वायरल वीडियो पर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पेट डॉगी के गंदगी फैलाने का विवाद थाने तक पहुंच गया। मामले में आरोपी पेट डॉग मालकिन को गिरफ्तार किया गया है। मामला…
ग्रेटर नोएडा: पार्किंग में डॉगी ने की गंदगी, रोकने पर मालकिन भिड़ी; वायरल वीडियो पर गिरफ्तार
देश

देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़

मसूरी: देश भर से मसूरी आने वालों के लिए घंटों का जाम, खड़ी चढ़ाइयों पर रेंगती गाड़ियां और बरसात में बंद हो जाने वाले रास्ते, ये सब अब बीते दिनों की…
देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़
देश

चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, लखनऊ के युवक की मृत्यु के बाद सीएम योगी सख्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में पहले ही चाइनीज मांझे के…
चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, लखनऊ के युवक की मृत्यु के बाद सीएम योगी सख्त
देश

बिहार बनेगा चौथा राज्य, जहां 'ATM' से मिलेगा गेहूं और चावल, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य

पटना: बिहार में जल्द ही पैसे की तरह एटीएम से गेहूं, चावल निकलेगा। इससे राशन के लिए सरकारी दुकानों पर लगने वाली लाइनों से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही पब्लिश…
बिहार बनेगा चौथा राज्य, जहां 'ATM' से मिलेगा गेहूं और चावल, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य
देश

मुंबई में पाएं अपना घर! म्हाडा की 120 फ्लैट्स की लॉटरी, पहले आओ पहले पाओ से मौका, कैसे अप्लाई करें?

मुंबई: मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 120 फ्लैट्स…
मुंबई में पाएं अपना घर! म्हाडा की 120 फ्लैट्स की लॉटरी, पहले आओ पहले पाओ से मौका, कैसे अप्लाई करें?
देश

राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्‍यप, बाराबंकी हत्‍याकांड का सनसनीखेज खुलासा

बाराबंकी: भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप हत्‍याकांड में बाराबंकी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पता चला कि सुनीता कई सालों से राज मिश्रा संग लिव इन…
राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्‍यप, बाराबंकी हत्‍याकांड का सनसनीखेज खुलासा
देश

मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध

नई दिल्ली/इंफाल, मणिपुर में आज से विधानसभा का नया सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद बुलाया गया है।…
मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध
देश

UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद

नई दिल्ली, संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी किया है। आयोग ने इस बार 933 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है।…
UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद
देश

ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्‍मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को 70 साल की हो गईं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने उनको जन्‍मदिन की बधाई दी है। इस बीच, प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में…
ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्‍मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'
देश