प्रदेश की पंचायतों के शौचालय चमकाएगा 'वाव', शहरों की तरह गांवों के लिए मोबाइल एप आधारित सफाई सेवा

Updated on 15-01-2026

भोपाल। मध्य प्रदेश की पंचायतों में अब साफ-सफाई व्यवस्था को अत्यधिक बेहतर बनाने के लिए वाश आन व्हील (वाव) सेवा शुरू की गई है। यह नवाचार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। भोपाल और छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायतों में शुरुआत कर दी गई है, जल्द ही अन्य जिलों में यह सेवा शुरू होगी। सभी 55 जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित व्यक्तिगत, संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की उपयोगिता को निरंतर रखे जाने और उनकी नियमित साफ-सफाई के लिए इस सेवा को सरकार ने शुरू किया है। मोबाइल एप पर कोई भी व्यक्ति शौचालय की सफाई की मांग कर सकता है। घरेलू शौचालयों के लिए 50 रुपये और संस्थागत शौचालय के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित की गई है। जिले में 19 क्लस्टर बनाकर सभी गांवों को मैप किया गया है, जिसके तहत 16 स्वच्छता साथियों को चिह्नित किया गया है।

इन संस्थानों के शौचालयों की होगी सफाई

ग्रामीण क्षेत्रों में बने संस्थागत, सामुदायिक, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मैरिज गार्डन, स्कूल, आंगनबाड़ी, सामुदायिक केंद्र, पंचायत भवन, पेट्रोल पंप, टोल टैक्स, एनएचएआइ और अन्य शासकीय शौचालय।

एक नजर में वॉश आन व्हील

27,132 ग्रामों को मैप किया प्रदेश में - 1,301 कलस्टर बनाए गए प्रदेशभर में - 1,300 स्वच्छता साथी किए गए चिह्नित - 1,185 स्वच्छता साथी ने शुरू किया काम

दीपाली रस्तोगी, अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रदेश की पंचायतों में घरेलू व संस्थागत शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने और इससे जुड़े लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए वाश आन व्हील (वाव) सेवा शुरू की गई है। इसका मोबाइल एप भी बनाया गया है, इसके जरिये लोग निर्धारित शुल्क जमा करके शौचालय सफाई के लिए कर्मचारी बुला सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

भोपाल, मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है। बीती रात प्रदेश के ग्वालियर समेत 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज…
ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
मध्यप्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के​​ लिए जारी की सूची:269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और सेवा पदक

भोपाल, केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए अति-उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक देने के लिए मप्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की।…
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के​​ लिए जारी की सूची:269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और सेवा पदक
मध्यप्रदेश

सेना की भर्ती रैली ग्वालियर में कराने की तैयारी:वैकेंसी दोगुनी - अग्निवीर के1800 पद, नोटिफिकेशन जल्द

ग्वालियर, सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे ग्वालियर-चंबल अंचल के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना इस बार भर्ती का दायरा बढ़ाने जा रही है। करीब एक लाख…
सेना की भर्ती रैली ग्वालियर में कराने की तैयारी:वैकेंसी दोगुनी - अग्निवीर के1800 पद, नोटिफिकेशन जल्द
मध्यप्रदेश

सरकारी बंगलों में अवैध कब्जा तो दस गुना लगेगी पेनाल्टी

भोपाल, राजधानी के चार ईमली, 74 बंगले, 45 बंगले, प्रोफेसर कालोनी समेत अन्य स्थानों पर सरकारी बंगलों में रहने वाले पूर्व मंत्रियों, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, राजनीतिक दलों के…
सरकारी बंगलों में अवैध कब्जा तो दस गुना लगेगी पेनाल्टी
मध्यप्रदेश

गेम के चक्कर में फांसी…फ्री-फायर में ‘प्रो’ दिखने का प्रेशर

भोपाल, भोपाल के पिपलानी इलाके में 14 वर्षीय छात्र अंश साहू की आत्महत्या के बाद जो तस्वीर सामने आ रही है, वह केवल एक हादसे की नहीं, बल्कि बच्चों को घेरते…
गेम के चक्कर में फांसी…फ्री-फायर में ‘प्रो’ दिखने का प्रेशर
मध्यप्रदेश

2.27 लाख नोटिसों के बाद मची अफरा-तफरी, अब बीएलओ घर आकर करेंगे सत्यापन

भोपाल। राजधानी की सातों विधानसभा सीटों की मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के अभियान में अचानक आई तकनीकी और तार्किक विसंगतियों ने जिला निर्वाचन कार्यालय का गणित बिगाड़ दिया है। पहले…
2.27 लाख नोटिसों के बाद मची अफरा-तफरी, अब बीएलओ घर आकर करेंगे सत्यापन
मध्यप्रदेश

बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्य प्रदेश आएंगे आठ चीते, असम से जंगली भैसा भी लाने की तैयारी

भोपाल। बोत्सवाना से 28 फरवरी को आठ चीते मध्य प्रदेश लाए जाएंगे। चीतों के पुनर्स्थापन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं…
बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्य प्रदेश आएंगे आठ चीते, असम से जंगली भैसा भी लाने की तैयारी
मध्यप्रदेश

दूषित जल और कफ सीरप से मौतों के मामले में स्थगन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

 भोपाल। भले ही 16 फरवरी से प्रारंभ हो रहा विधानसभा का बजट सत्र 12 दिन का है, लेकिन कांग्रेस इसमें भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस बार परंपरागत…
दूषित जल और कफ सीरप से मौतों के मामले में स्थगन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में फिर गर्माया राजनीतिक नियुक्तियों का मामला, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से की चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बुधवार को दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल फिर तेज हो गई है। दोनों…
मध्य प्रदेश में फिर गर्माया राजनीतिक नियुक्तियों का मामला, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से की चर्चा
मध्यप्रदेश