फिल्में फ्लॉप तो जिस्मफरोशी के दलदल में घुस गई एक्ट्रेस, आखिरी समय शरीर में पड़े कीड़े, परिवार का दफनाने से इनकार

Updated on 18-08-2025
बात साल 2007 की है... तब तमिलनाडू के नागूर में दरगाह के पास एक लड़की मिली, जिसके शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे और चीटियां चिपकी हुई थीं। तब किसी को पता नहीं था कि जो लड़की इतने बुरी हालत में मिली है, वह असल में साउथ की एक नामी एक्ट्रेस है। यह एक्ट्रेस साल 1995 में अचानक ही फिल्मी दुनिया और लोगों की नजरों से गायब हो गई थी, और जब 12 साल बाद मिली तो हाल रोंगटे खड़े करने वाला था। बाद में यह एक्ट्रेस फिल्में छोड़कर वेश्यावृत्ति करने लगी थी। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसे तो एड्स भी है। इस एक्ट्रेस की बदनसीबी ऐसी रही कि परिवार ने तो नाता तोड़ा ही, पर जब मिली तो कोई मदद को भी तैयार नहीं हुआ।

ये थीं एक्ट्रेस निशा नूर, जिनका एक समय में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम था। उन्होंने कमल हासन से लेकर रजनीकांत जैसे साउथ के दिग्गज स्टार्स संग फिल्मों में काम किया था। हालांकि, जब फिल्मों में काम नहीं मिला, तो निशा मजबूरी में जिस्म का धंधा करने को मजबूर हो गईं। नतीजा यह हुआ कि उन्हें एड्स जैसी जानलेवा बीमारी हो गई। परिवार तक ने उनसे सारे रिश्ते-नाते खत्म कर लिए थे।
'दैनिक भास्कर' की तीन साल पुरानी एक रिपोर्ट में निशा नूर के पिता के हवाले से बताया गया कि निशा की मां परिवार को छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों के साथ भाग गई थी। वो लोग उनके गांव आए थे। तब निशा को भी फिल्मों में काम मिल गया। निशा नूर ने साल 1980 में तमिल फिल्म 'मंगला नायागी' से एक्टिंग डेब्यू किया, और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। निशा नूर खूबसूरत तो थीं, ऐसे में उन्हें फिल्मों के ढेरों ऑफर मिलने लगे।
साल 1980 से 1995 के बीच ही निशा नूर ने करीब 17 फिल्में कर ली थीं, और हर तरफ उन्हीं के चर्चे थे। हालांकि, फिल्मों में निशा नूर के साइड रोल ही होते थे, पर उन्हें फिर भी नोटिस किया जाता था, और खूब काम भी मिल रहा था। लेकिन 90 के दशक में अचानक ही वह समय भी आया, जब निशा नूर को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। गुजारा करना मुश्किल हो गया। बताया जाता है कि निशा नूर को फिल्मों में काम करते-करते शानो-शौकत वाली जिंदगी जीने का चस्का लग गया था। यही वजह रही कि जितनी भी जमा-पूंजी थी, वो खत्म हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब एक प्रोड्यूसर ने निशा नूर को सलाह दी कि वह वेश्यावृत्ति में चली जाएं। जिस्म के धंधे से उन्हें खूब मोटी कमाई होगी। निशा नूर की मुलाकात फिर कुछ ऐसे लोगों से हुई, जो इस धंधे में कई साल से अपने पैर पसारे हुए थे। चूंकि निशा नूर को पैसों की जरूरत थी, तो वह मान गईं और इस तरह निशा जिस्मफरोशी के दलदल में धंसती चली गईं। वह इतना धंस गईं कि फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूर हो गईं।

निशा नूर फिल्मों की दुनिया में एकदम गुमनाम हो चुकी थीं। लगभग हर कोई उन्हें भूल चुका था। उधर, निशा नूर ने जिस्मफरोशी की दुनिया में अपना मुकाम तलाश लिया था। निशा के पिता ने बताया था कि फिल्मों में जाने के बाद भी उसने परिवार से संपर्क नहीं किया। कभी मिलने की जहमत भी नहीं उठाई। वेश्यावृत्ति में आने के बाद तो निशा नूर ने परिवार की ओर देखा तक नहीं।
फिर साल 2007 में निशा नूर नागूर में दरगाह के बाहर पड़ी मिलीं। शरीर पर कपड़ों के नाम पर बस चीथड़े थे और जगह-जगह कीड़े रेंग रहे थे। निशा नूर का शरीर पूरा कंकाल बन चुका था। निशा को दरगाह के बाहर सहूर ने देखा था, जो उस शख्स का बेटा था, जिसके साथ निशा और उसकी मां भागी थीं। सहूर फिर निशा को ' मुस्लिम मुनेत्रा कड़गम' नाम की एनजीओ के पास लेकर पहुंचा, जिसके सामने एक्ट्रेस ने अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

Dhurandhar 2 की OTT पर बमफाड़ डील, रणवीर सिंह की फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही तोड़ा अपना रेकॉर्ड

एक तरफ जहां सिनेमाघरों में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने कमाई के रेकॉर्ड्स जमकर तोड़े हैं वहीं ओटीटी पर भी ये फिल्म बवाल काट रही है। केवल भारत ही…
Dhurandhar 2 की OTT पर बमफाड़ डील, रणवीर सिंह की फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही तोड़ा अपना रेकॉर्ड
मनोरंजन

'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज डेट: देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर, फिर आ रहे कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी…
'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज डेट: देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर, फिर आ रहे कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित
मनोरंजन

सिंगर Talwiinder ने आख‍िरकार कुबूली 'प्‍यार' की बात, Disha Patani से 5 साल छोटे हैं कथ‍ित बॉयफ्रेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हाल ही में सिंगर और रैपर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आईं। नूपुर सेनन की शादी में दोनों एक साथ…
सिंगर Talwiinder ने आख‍िरकार कुबूली 'प्‍यार' की बात, Disha Patani से 5 साल छोटे हैं कथ‍ित बॉयफ्रेंड
मनोरंजन

रणबीर कपूर की सीक्वल की शूटिंग कब हो रही शुरू? दो हमशक्लों के बीच होने वाला है हिंसक खेल

साल 2023 में बड़े पर्दे पर तूफान मचाने वाली रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' के अगले पार्ट का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। संदीप रेड्डी वांगा की…
रणबीर कपूर की सीक्वल की शूटिंग कब हो रही शुरू? दो हमशक्लों के बीच होने वाला है हिंसक खेल
मनोरंजन

दिल लगाना मना था: 3 मिनट 25 सेकेंड का गाना जिसे दो बच्चों ने गाया, सबकी जुबान पर ऐसा छाया, 3 करोड़ व्यूज पार

सबसे दर्दनाक दिल टूटना धोखा या झूठ से नहीं होता। बल्कि तब होता है जब आप जानते थे कि यह एक गलत फैसला था, फिर भी आप प्यार में पड़…
दिल लगाना मना था: 3 मिनट 25 सेकेंड का गाना जिसे दो बच्चों ने गाया, सबकी जुबान पर ऐसा छाया, 3 करोड़ व्यूज पार
मनोरंजन

जेल में कैद Vikram Bhatt पर अब कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर ने लगाया बकाया पैसे नहीं चुकाने का आरोप

फिल्‍ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट जहां एक ओर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में अभी भी जेल में कैद हैं, वहीं अब उन पर एक और…
जेल में कैद Vikram Bhatt पर अब कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर ने लगाया बकाया पैसे नहीं चुकाने का आरोप
मनोरंजन

'वड़ा पाव गर्ल' को पति ने दी धमकी, कहा- तू चाहे जिसके साथ घूम, दुकान का एक्सेस कभी नहीं मिलेगा

'बिग बॉस ओटीटी 3' से चर्चा में आईं 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित इन दिनों विवादों में घिरी हैं। दरअसल उनकी शादीशुदा लाइफ में ऐसा तूफान आया है जिसका ड्रामा…
'वड़ा पाव गर्ल' को पति ने दी धमकी, कहा- तू चाहे जिसके साथ घूम, दुकान का एक्सेस कभी नहीं मिलेगा
मनोरंजन

जीनत अमान ने दिखाया बॉलीवुड का डार्क साइड, धर्मेंद्र को छेड़ने वाले वीडियो पर कहा- मैं भी इसका हिस्सा रही

गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर अक्सर फैन्स से रूबरू होती हैं। वो अपनी पुरानी फिल्मों के सीन, किस्से-कहानियां अपने फैन्स और नए जमाने…
जीनत अमान ने दिखाया बॉलीवुड का डार्क साइड, धर्मेंद्र को छेड़ने वाले वीडियो पर कहा- मैं भी इसका हिस्सा रही
मनोरंजन

अरिजीत के संन्‍यास के बाद अभ‍िजीत सावंत का खुलासा- सिंगर्स फ्री में गाने के लिए किए जाते हैं मजबूर

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास की घोषणा के बाद से ही, सिनेमा की दुनिया में सिंगर्स को मिलने वाले मेहनताना को लेकर नई बहस छ‍िड़ गई है। अब…
अरिजीत के संन्‍यास के बाद अभ‍िजीत सावंत का खुलासा- सिंगर्स फ्री में गाने के लिए किए जाते हैं मजबूर
मनोरंजन