आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे

Updated on 05-02-2026
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। इन दौरान कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 78.56 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,817.69 और निफ्टी 48.45 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,776.00 पर बंद हुआ।

मुख्य सूचकांकों में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.66 प्रतिशत, निफ्टी ऑयलएंडगैस 2.08 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 2 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.90 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 1.60 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 1.57 प्रतिशत और निफ्टी कंजम्पशन 1.41 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी 5.87 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.77 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.42 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

किन शेयरों में आई तेजी?

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 376.50 अंक या 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,683.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 216.15 अंक या 1.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,205.10 पर था।
सेंसेक्स पैक में इटरनल, ट्रेंट, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एलएंडटी, टाटा स्टील, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी की शुरुआत कमजोर हुई थी और पूरे सत्र के दौरान यह एक सीमित दायरे में रहा। हालांकि, दिन के अंत में यह 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,776 पर बंद हुआ। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी आईटी में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक द्वारा अपने क्लाउड एआई चैटबॉट के लिए एक कानूनी टूल लॉन्च करना है। इससे सॉफ्टवेयर सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Gokaldas Exports, Emami, Eternal, Valor Estate, Trent, ONGC, NTPC और Adani Ports शामिल हैं। 89 से ज्यादा शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

जिन स्टॉक्स में मंदी देखने को मिल रही है, उनमें Infosys, TCS, HCL Technologies, Tech Mahindra, HAL, eClerx Services, Biofil Chemicals & Pharmaceuticals, JTL Industries, Cartrade Tech, Eureka Forbes और Sai Life Sciences शामिल हैं। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?

नई दिल्ली: कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोना और चांदी के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। इस कारण लोग एक बार फिर इन पारंपरिक सुरक्षित निवेशों की ओर आकर्षित…
सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?
बिजनेस

सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!

नई दिल्ली: बुल्गारिया की एक जानी-मानी भविष्यवक्ता और बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने दुनिया भर के शक्तिशाली देशों और…
सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!
बिजनेस

क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 6% तक गिर गया, जिससे इस सेक्टर का मार्केट कैप करीब…
क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर
बिजनेस

आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। इन दौरान कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स…
आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे
बिजनेस

यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो

नई दिल्ली: आप जानत ही होंगे कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) है। इसने बीते दिसंबर महीने के दौरान बड़े पैमाने पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की थी। हजारों…
यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो
बिजनेस

शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया। मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। खासकर मेटल और फार्मा शेयरों…
शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट
बिजनेस

अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी

नई दिल्ली: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद भारत की अपनी तेल खरीद नीति में बड़ा बदलाव कर सकता है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया…
अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी
बिजनेस

ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल

नई दिल्ली: इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। एक ही हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 500 अरब डॉलर कम हो गया। बिटकॉइन की…
ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल
बिजनेस

दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?

नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने…
दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?
बिजनेस