'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

Updated on 05-02-2026
रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है। इस कार्यक्रम में शामिल हुए भारतीय एग्जिबिटर को उसके धर्म को लेकर निशाना बनाया है। सोशल मीडिया पर सामने आई इस प्रोग्राम की कथित वीडियो क्लिप में सऊदी नागरिक भारतीय कंपनी के स्टॉल पर स्टाफ से बहस करते दिख रहा है। वह कंपनी में सभी हिंदू कर्मचारी होने की बात कहते हुए नस्लीय कमेंट कर रहा है।

यूएई के विशेषज्ञ अमजद ताहा ने अपने एक्स अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। इसमें सऊदी नागरिक कंपनी की धार्मिक पहचान पर बात कर रहा है। यह शख्स इस कंपनी में हिंदुओं की ज्यादा संख्या को धार्मिक कट्टरता से जोड़ रहा है। वह कह रहा है कि आखिर क्यों इस कंपनी के पास एक भी मुस्लिम कर्मचारी नहीं है। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह वीडियो अभी का है या पुराना है और इसकी पृष्ठभूमि क्या है।

यूएई एनालिस्ट ने उठाया सवाल

यूएई के पॉलिटिकल एनालिस्ट अमजद ताहा ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे खुला नस्लवाद बताया है और सऊदी लोगों के बर्ताव की आलोचना की है। ताहा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक सऊदी नागरिक एक भारतीय के हिंदू होने और रियाद एग्जिबिशन में स्टैंड लगाने के लिए कमेंट कर रहा है। उसे धमकाते हुए ताना मार रहा है।'
अमजद ने आगे लिखा, 'सऊदी शख्स उससे कंपनी में एक भी मुसलमान नहीं होने पर सवाल कर रहा है। यह अज्ञानता को हथियार बनाते हुए गरिमा, आस्था और आजाद व्यापार पर हमला है। भारत एक महान सभ्यता है, उस पर हमला ठीक नहीं है। बिजनेस कोई मस्जिद की हाजिरी नहीं है। आधुनिक समाज में आस्था की पुलिसिंग की कोई जगह नहीं है।'

सऊदी में भारतीय निशाने पर क्यों?

सऊदी अरब में हालिया दिनों में सोशल मीडिया पर भारतीयों को निशाना बनाए जाने का एक ट्रेंड दिखा है। सऊदी लोग ऑनलाइन टिप्पणियों में ना सिर्फ भारतीयों पर कमेंट कर रहे हैं बल्कि यूएई के रहने वालों के लिए इंडियन शब्द को उनको अपमानित करने की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

सऊदी यूजर्स के ऐसे कई पोस्ट सामने आए हैं, जिसमें वह यूएई के नागरिकों को अपमानित करने के लिए 'भारतीय' कह रहे हैं। इतना ही नहीं अबु धाबी में विशाल हिंदू मंदिर बनाने के लिए भी सऊदी यूएई के लोगों को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि इसका यूएई के लोग भी कड़ा जवाब दे रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश