अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

Updated on 15-01-2026
वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने मुलाकात की है और कहा है कि 'मदद निकल चुकी है।' और इन सबके बीच अब रिपोर्ट आ रही है कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट की तरफ एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन का बेड़ा भेज दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (ABECSG) को एशिया से मिडिल ईस्ट की तरफ भेजा गया है और वो रास्ते में है। CNO कॉडल ने SNA में रिपोर्टर्स से कहा है कि "नौसेना दो हफ्ते में कहीं भी हो सकती है।"

द वॉर जोन वायर के रिपोर्टर हॉवर्ड अल्टमैन ने कहा है कि "आपात स्थितियों या यहां तक कि आक्रामक ऑपरेशन्स से निपटने के लिए एक एयरक्राफ्ट कैरियर जरूरी नहीं है।" एक CSG को INDOPACOM से CENTCOM में फिर से तैनात करने में 1-3 हफ्ते लगेंगे और अमेरिकी सेना के पास पहले से ही इस क्षेत्र (और CONUS) में काफी संसाधन हैं जो ईरान पर हमला करने में सक्षम हैं। अमेरिका के डिफेंस पत्रकारों ने बताया है कि पिछले 48 घंटों में, USS थियोडोर रूजवेल्ट और USS जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश क्रमशः सैन डिएगो और नॉरफॉक से रवाना हुए हैं। दोनों रास्ते में हैं और ये दोनों रूटीन ट्रेनिंग से या चुपचाप तैनाती के लिए निकल सकते हैं। अमेरिकी पत्रकारों ने कहा है कि दोनों में से किसी भी कैरियर ने COMPTUEX पूरा नहीं किया है, जिसका मतलब है कि पनडुब्बियों, अलग अलग युद्धपोतों के साथ अभ्यास नहीं किया है, लेकिन, जैसा कि हमने हाल ही में देखा है, वो ट्रेनिंग छोड़कर तेजी से आगे बढ़ेंगे।
अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप कितना खतरनाक ?
एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन के साथ युद्धपोतों का एक विशालकाय बेड़ा है और इसके पास इतनी क्षमता है कि वो ईरान जैसे देश में तबाही मचा सकता है। इसे चलता फिरता युद्ध का मैदान कहा जाता है। अमेरिका के डिफेंस पत्रकारों ने इसके अलावा बताया है कि एयरक्राफ्ट कैरियर जेराल्ड आर. फोर्ड साउदर्न कमांड में तैनात है। आपको बता दें कि अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अमेरिकी नौसेना के सबसे शक्तिशाली समुद्री यूनिट है और ये परमाणु ऊर्जा से ऑपरेट होता है। जनवरी महीने के पहले हफ्ते में ये एयरक्राफ्ट कैरियर दक्षिण चीन सागर और फिलीपीन सागर में ऑपरेट कर रहा था। अब ये ईरान से बढ़ते तनाव के बीच मध्य पूर्व की तरफ बढ़ गया है। पेंटागन ने इसे दक्षिण चीन सागर से हटाकर मध्य पूर्व की तरफ बढ़ने का आदेश दिया है।
अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर पर 90 लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर को ले जाने की क्षमता है। इसपर F-35C लाइटनिंग II और F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान शामिल हैं। इसके अलावा इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर आर्ले बर्क-क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर भी तैनात हैं। मध्य पूर्व की तरफ इस एयरक्राफ्ट कैरियर के बढ़ने के मतलब है कि इसे बहुत आशंका है कि ईरान पर हमला करने के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा अगर ईरान, इजरायल पर मिसाइल हमले करता है, तो ये उन मिसाइलों को भी इंटरसेप्ट करने का काम करेगा। जैसा कि पिछले साल जून महीने में देखा गया था। इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉमहॉक मिसाइलें तैनात हैं, जिसकी मार करने की क्षमता 1600 से 2500 किलोमीटर के बीच है, इससे ये ईरान की सीमा में घुसे बगैर राजधानी तेहरान समेत देश के कई हिस्सों में हमला कर सकता है।
ईरान पर अमेरिकी हमला करीब करीब तय!
अमेरिकी नेताओं ने ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से मुलाकात करनी शुरू कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने खुले तौर पर प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके अलावा अमेरिका ने चुपचाप मिडिल ईस्ट में अपने अहम ठिकानों से अधिकारियों को हटाना शुरू कर दिया है, क्योंकि हमला होने की स्थिति में ईरान काफी खतरनाक पलटवार कर सकता है। वहीं, ईरान ने अचानक अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है और दोनों तरफ से कड़ी चेतावनियां दी जा रही हैं। इसीलिए अब बहुत आशंका है कि कभी भी ईरान पर हमला शुरू हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को अमेरिका ने कतर में स्थित अल उदीद एयर बेस से अपने कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। यहां करीब 10 हजार अमेरिकी सैनिक रहते हैं और कतर ने कहा है कि क्षेत्रीय तनाव की वजह से ऐसा किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश