'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

Updated on 05-02-2026
मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए आजाद है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को खारिज करते हुए कहा कि कच्चे तेल की आपूर्ति को डाइवर्सिफाई करने के भारत के फैसले में कुछ भी नया नहीं है। इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा, रूस भारत को तेल और पेट्रोलियम उत्पाद सप्लाई करने वाला अकेला देश नहीं है और न कभी रहा है।

पेसकोव ने कहा, 'भारत ने हमेशा दूसरे देशों से ये प्रोडक्ट्स खरीदे हैं। इसलिए हमें इसमें कुछ भी नया नहीं दिखता।' वहीं, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि भारत की रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद दोनों दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और मॉस्को अपने संबंध और गहरे करने के लिए तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा करते हुए कहा था कि नई दिल्ली ने रूस से तेल खरीद बंद करने पर सहमति जताई है। हालांकि, तेल खरीद रोकने के बारे में भारत ने कुछ नहीं कहा है।

रूसी प्रवक्ता ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे पर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने जखारोवा ने कहा कि मॉस्को को ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा है कि भारत ऊर्जा सहयोग पर अपने रुख पर फिर से विचार कर रहा है। मॉस्को में बुधवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में जखारोवा ने कहा, 'हमें विश्वास है कि भारत की रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और एनर्जी मार्केट में स्थिरता बनाए रखने में योगदान देती है। हम भारत में अपने पार्टनर्स के साथ इस क्षेत्र में करीबी सहयोग जारी रखने के लिए तैयार हैं।'एक दिन पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा था कि रूस ने भारत से रूसी तेल आयात रोकने के बारे में कोई बयान नहीं सुना है और द्विपक्षीय संबंध जारी हैं। इसके अलावा रिपोर्टों में कहा गया है कि रूस एक प्रमुख सप्लायर बना हुआ है। वहीं, नई दिल्ली ने आयात रणनीति में औपचारिक रूप से कोई बदलाव नहीं किया है।

भारतीय बाजार में बना रहेगा रूसी तेल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत के रूसी तेल खरीद से जुड़े दावे पर ट्रेड पंडित भी अलग राय रख रहे हैं। ग्लोबल कार्गो-ट्रैकिंग फर्म केप्लर ने कहा कि इस डेवलपमेंट से भारतीय बाजार से रूसी तेल बाहर नहीं होगा। केप्लर ने अपने बयान में कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद, रूसी कच्चे तेल के भारतीय आयात में जल्द ही गिरावट आने की संभावना नहीं है। अगले 8-10 हफ्तों के लिए वॉल्यूम काफी हद तक तय हैं और भारत के कॉम्प्लेक्स रिफाइनिंग सिस्टम के लिए आर्थिक रूप से बहुत जरूरी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश