ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

Updated on 15-01-2026
वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को कहा कि विश्वसनीय सूत्रों ने उन्हें बताया है कि फांसी की योजनाएं रोक दी गई हैं। ट्रंप का ताजा बयान उनके पुराने रुख में बड़े बदलाव का संकेत है, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी थी। एक दिन पहले मंगलवार को ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शनकारियों को विरोध जारी रखने का आग्रह किया था और कहा था कि उनके लिए मदद आ रही है। इस बीच ईरान ने भी फांसी को लेकर बयान दिया है।

ट्रंप ने वॉइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि उन्हें बताया गया है कि विरोध प्रदर्शन से जुड़ी हत्याओं और फांसी की योजना, दोनों को रोक दिया है। ट्रंप ने कहा, मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है कि हत्याएं रुक गई हैं। फांसी रुक गई है और अब कोई फांसी नहीं होगी, जिसके बारे में पिछले कुछ दिनों से बहुत सारे लोग बात कर रहे हैं।

इरफान सुल्तानी को राहत

ट्रंप का बयान 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी इरफान सुल्तानी की जिंदगी को लेकर जारी चिंताओं के बाद आया है। सुल्तानी को विरोध प्रदर्शनों के लिए गिरफ्तार किया गया था और फांसी दिए जाने की तैयारी थी। बुधवार देर रात नॉर्वे स्थित मानवाधिकार समूह ने बताया कि सुल्तानी की फांसी टाल दी गई है।जब ट्रंप से पूछा गया कि उन्हें हत्याओं में कथित रोक के बारे में किसने बताया, उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि जानकारी दूसरी तरफ के बहुत महत्वपूर्ण सूत्रों से मिली है। ट्रंप ने कहा कि वॉइट हाउस को ईरान बहुत अच्छा बयान मिला है। उन्होंने आगे कहा, हम देखेंगे कि प्रक्रिया है।

ईरानी विदेश मंत्री ने भी की पुष्टि

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि बुधवार या गुरुवार को कोई फांसी नहीं दी जानी है। अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू अराघची ने कहा, मैं आपको बता सकता हूं। मैं निश्चित हूं कि फांसी की कोई योजना नहीं है। ईरानी विदेश मंत्री ने ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच हिंसा को स्वीकार किया और जोर देकर कहा कि यह इजरायल प्रायोजित थी। उन्होंने दावा किया कि अब शांति बहाल हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश